शिक्षकों की मनमानी..
बिलासपुर :
भारत माता हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर के प्रिंसिपल और शिक्षकों की मनमानी का मामला सामने आया है। 1 फरवरी 2025 को हिंदी मीडियम स्कूल बंद कर वे पिकनिक पर चले गए, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। जब प्रिंसिपल फादर पंकज से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे शैक्षणिक भ्रमण पर गए हैं, लेकिन उनके पास इसकी कोई विभागीय अनुमति नहीं थी।
यह स्कूल अनुदान प्राप्त संस्थान है, जहां कई शिक्षक सरकारी वेतनभोगी हैं। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई, जिन्होंने इसे गलत बताते हुए जांच की बात कही है। बिना अनुमति स्कूल बंद करना शिक्षा प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह