नयी दिल्ली, ओडिशा में पूर्व तटीय रेलवे के अंतर्गत भद्रक कपिलास सेक्शन में कोरई स्टेशन पर सोमवार सुबह एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।
रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत सुबह छह बज कर 44 मिनट पर गाड़ी के बेपटरी होने के कारण वैगन गिरने से रेलवे स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है और दोनों ओर के ट्रैक पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।
रेलवे की दुर्घटना गाड़ी और दुर्घटना राहत मेडिकल टीम दुर्घटना स्थल पहुंच गईं हैं। मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी भी कोरई स्टेशन पहुंच गए हैं।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत