भोपाल. मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ के बर्थडे केक कटिंग पर सियासी बवाल मच गया है। केक की डिजाइन को लेकर कमलनाथ पर बीजेपी हमलावर हुई है। बीजेपी ने कहा कि केक का शेप एक मंदिर की तरह है, जिसमें ऊपर हनुमानजी का फोटो और झंडा लगा हुआ है।
बीजेपी ने इसे भगवान श्रीराम और हनुमानजी का अपमान बताया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ को आड़ोहाथ लिया है। सीएम ने कहा कि हनुमान जी की फोटो लगा केक काटना उनका और सनातन परंपराओं का अपमान है।बोले कि कमलनाथ हनुमान भक्त नहीं बल्कि बगुला भक्त हैं। कांग्रेस और कमलनाथ का एक ही काम और वह है मुंह में राम बगल में छुरी।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार