भिंड। शहर के गोरमी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई टिंकू हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 14 नवम्बर को गोरमी के सिकरौदा गांव से पुलिस को एक महिला ने फोन कर सूचित किया था कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। युवक की लाश को हत्यारा घर से 50 मीटर दूर घसीट कर ले गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, फोन आने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया तो मृतक के गले पर फंदे के निशान और पैरों में करेंट से जलने के निशान थे। इस हत्या में पुलिस का शक सबसे पहले उसकी पत्नी पर गया। गोरमी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ करने पर उसने बताया था कि वह घटना के दिन शाम सात बजे ही सो गई थी जबकि मृतक टिंकू को फांसी लगाने के लिए उसी की पत्नी की साड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
ऐसे में पुलिस का संदेह गहरा गया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि वह गांव में ही रहने वाले राजू केवट नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे ऐसे में पति टिंकू को हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे इसलिए आरोपी पत्नी ने प्रेमी राजू के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साथ ही उसने गांव के वीर सिंह नाम के बदमाश जिस पर अपनी ही पत्नी की हत्या समेत 6 मामले दर्ज थे उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का लालच दे कर हत्या में शामिल कर लिया।
13 नवम्बर को पति टिंकू यानी कृष्णपाल ने अपने दोस्तों के साथ काफी ज्यादा शराब पी ली जिसकी वजह से वह बेहोशी की हालत में था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी पत्नी ने प्रेमी को हत्या करने का सही मौका बताते हुए बदमाश वीर सिंह को बुला लिया। पति शराब के नशे में धुत सो रहा था तो दोनों ने मिलकर उसे चारपाई पर बांध दिया और तब तक करेंट लगाया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उसे उठाकर ट्रैक्टर में रख कर नदी में फेंकना चाहते थे लेकिन घर से निकलते ही आहट हो गई थी जिसकी वजह से वे दोनों शव छोड़ कर फरार हो गए थे।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह