ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन करीब 10 हजार लोगों को जॉब से निकाल सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते ही हजारों लोगों की जॉब जा सकती है। पिछली कुछ तिमाहियों में फायदा न होने की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है।
अमेजन को आशंका है कि आर्थिक मंदी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कंपनी को अपने खर्चे कम करना चाहिए। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही हायरिंग फ्रीज करने की भी अनाउंसमेंट की थी। कई कर्मचारियों को दूसरी जगह नौकरी खोजने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, अमेजन की ओर से छंटनी को लेकर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
अमेजन के पास 31 दिसंबर 2021 के आंकड़े के मुताबिक, लगभग 16 लाख से जयादा फुल टाइम और पार्ट टाइम एंप्लॉईज हैं। अगर कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को एक साथ निकालती है, तो यह अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी 1% कर्मचारी को निकालने की तैयारी में है।
कंपनी काम करने के लिए कई यूनिट में रोबोट का इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। डिलीवर किए जाने वाले लगभग 3 चौथाई पैकेट इस समय किसी न किसी रोबोटिक सिस्टम से होकर गुजरते हैं।
अमेजन रोबोटिक्स के चीफ टाई ब्राडी ने कहा कि अगले 5 साल में पैकेजिंग में 100% रोबोटिक सिस्टम हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि आगे चलकर इंसानी कर्मचारियों की जगह रोबोट ले लेंगे, लेकिन इसमें अभी काफी समय लगेगा। ब्राडी का कहना है कि कंपनी में काम जरूर बदल जाएगा, लेकिन इंसान की जरूरत हमेशा ही रहेगी।
फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने अपने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार