नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को लोगों को ‘जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी और कहा कि जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कड़ी मेहनत से देश को समृद्ध बनाया है। उन्होंने ट्वीट किया, ” जनजातीय समुदायों ने स्वाधीनता संग्राम में महान योगदान दिया। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों-वीरांगनाओं को नमन करती हूं।
आजादी के बाद से देश की विकास-यात्रा में जनजातीय लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं। नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रतिष्ठित जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया, ”जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं।
जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है। उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रपति मुर्मू बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज यानी मंगलवार को मुंडा के जन्म स्थान झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार