महासमुंद। पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र पर आज मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह धान तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध रूप से लाया गया था।
जप्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध धान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था।धान खरीदी केंद्र पर अवैध धान की आमद पर प्रशासन सख्त नजर रख रहा है।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत