बस्तर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक JCB ने सड़क किनारे खड़ी कमांडर को टक्कर मार दी। हादसे में कमांडर में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है।
मामला बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बास्तानार और कोड़ेनार के बीच यह हादसा हुआ है। JCB चालक मौके से फरार हो गया है। सभी घायलों को किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश