April 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर स्थानीय नेहरू चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित की गई।इस अवसर पर जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के आंदोलन में महती भूमिका निभाई अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते रहे जिसके कारण उनके जीवन के अमूल्य लगभग 10 वर्ष उन्हें जेल में काटने पढ़े श्री शुक्ला ने आगे याद करते हुए
कहा की पंडित जवाहर लाल नेहरू सच्चाई, एकता और शांति को बेहद महत्व देते थे।


जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास, कृषि उद्योग के क्षेत्र में देश का चहुमुखी विकास हुआ। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होनें देश में औधोगिक विकास, ग्रामीण अर्थवयवस्था, कृषि सुधार के लिए सिंचाई व बिजली के लिए वृहद बहुउद्देशीय परियोजना प्रारम्भ की। ब्लाक अध्यक्ष विक्रम गिरी रूपेश ठाकुर ने कहा पंडित नेहरू ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होने कार्यकत्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में आत्मसाध करने को कहा।

उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सीमा वर्मा जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गोपी साहू चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष जुगल भट्टर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष कैलाश सोनी महामंत्री प्रभाकर मिश्रा गंभीर सिंह ठाकुर सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष यादव ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गणेश शंकर साहू मनोज प्रजापति धर्मेंद्र वर्मा तिलक कनोजे पद्मेश्वरी साहू विष्णु मिश्रा डीगेश्वरी रविंद्र नामदेव हेमचंद केशरवानी अविनाश मिश्रा संदीप साहू दिगंबर साहू देवक जांगड़े सलमान सेख पंकज बंजारे टिकेश्वर साहू कमलेश कुमार ध्रुव कमलेश्वर यादव गंगा प्रसाद पैकरा गिरजा राम ध्रुव मोहन साहू पिंटू वर्मा ऋषि साहू सौरभ वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे ।