रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने मानव सेवा और उनके कल्याण में अपना सारा जीवन समर्पित किया तथा गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। डेका ने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी