रायगढ़। रायगढ़ में धान खरीदी बीते 14 नवंबर से जारी है। अब तक जिले में 47 हजार 738 मे. टन धान खरीदी की जा चुकी है। समितियों से धान का उठाव भी मिलरों द्वारा शुरू कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के दो समितियों के लिए डीओ कटने के लिए बाद धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि अभी धरमजयगढ़ और कोड़ातराई खरीदी केन्द्र से धान का उठाव शुरू हो चुका है।
उन्होंने आगे बताया कि राइस मिलर्स के द्वारा पंजीयन व अनुबंध कर डीओ कटवाया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में धान उठाव में तेजी आएगी। रायगढ़ जिले में अब तक किसानों को खरीदी के एवज में 71 करोड़ का भुगतान जारी किया जा चुका है। धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान की राशि भी जारी की जा रही है। समितियों में राशि आहरण के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था भी की गई है।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप