मुंबई. कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर किलकारी गूंजी है। आलिया ने 6 नंवबर को बेटी को जन्म दिया और कपल ने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की। आलिया- रणबीर के फैन्स काफी खुश हैं और इसके बाद से ही बेटी की पहली झलक के लिए बेताब हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि जेह (Jeh) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की मां यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), न्यू मॉम आलिया भट्ट की मदद कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस वक्त अपने पोस्ट डिलीवरी फेज में हैं और अपने न्यू बॉर्न बेबी की केयर कर रही हैं।बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फेज में उनकी सबसे ज्यादा मदद करीना कपूर खान कर रही हैं। याद दिला दें कि करीना, दो बच्चे जेह और तैमूर की मां हैं और ऐसे में वो अपने एक्सपीरियंस के साथ आलिया का पूरा सपोर्ट कर रही हैं।
बता दें कि आलिया शुरू से ही करीना को काफी पसंद करती हैं और रिश्तेदारी के बाद ये बॉन्ड और भी स्ट्रॉन्ग हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और करीना फोन पर अक्सर बेबी को लेकर बात करती हैं और करीना, आलिया को बेबी केयर की खूब टिप्स दे रही हैं, जिसकी उन्हें इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है। आलिया- करीना के फैन्स इस बात से काफी खुश हैं और दोनों को एक साथ फिल्म में भी देखना चाहते हैं।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह