July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दर्दनाक हादसा : पिकअप की चपेट में आकर 3 युवकों की मौत, चक्का जाम

बसना. छत्तीसगढ़ में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. मंत्री, अधिकारी से लेकर आम जनता तक रोजाना हादसों का शिकार हो रही है.

NH53 पर सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और अपने घर को जा रहे थे. विपरित दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही युवाओं की मौत हो गई.

Postmortem के बाद परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सीधे टोल नाका पहुचे जहां रोड पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया. करीब 12 बजे से चक्का जाम से सैकड़ों हजारों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे जिसके चलते प्रशासन भी उन्हें समझाइश ना दे पाई. बतया जा रहा है कि pickup वाहन toll नाका का ही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.