April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बुध मार्गी: 16 दिसंबर को बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा बड़ा लाभ

Budh Margi 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार, बुद्धि व बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना गया है। ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित समय में अपनी राशि बदलते हैं। राशि के अलावा बुध अपनी चाल में भी बदलाव करते हैं। साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में बुध सीधी चाल शुरू करेंगे। बुध की मार्गी चाल यानी सीधी चाल कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। 16 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में बुध मार्गी होंगे। जानें वक्री बुध के मार्गी होने से किन राशियों को होगा लाभ-

1. वृषभ राशि- मार्गी बुध के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे। रुके हुए धन की वापसी होगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। कार्यों में जो विघ्न-बाधा थी, वो समाप्त होगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।

2. मिथुन राशि– मिथुन राशि के लिए बुध का मार्गी होना सुखद रहेगा। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। कारोबार में तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक मसले सुलझ जाएंगे। बड़े-बुजुर्गों से धन लाभ की उम्मीद जा सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख में वृद्धि के संकेत हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के जीवन में मार्गी बुध खुशियां लाएंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक दृष्टिकोण से एक अच्छे समय का निर्माण होगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है। धन की स्थिति बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल शुभ रहने वाली है। बुध के प्रभाव से भाग्यवश कुछ काम बन सकते हैं। रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स द्वारा आपकी मेहनत को मान्यता दी जा सकती है।