April 21, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

उपार्जन केंद्र में अवैध रूप से जमा किया सैकड़ों बोरी अधिक धान जप्त

उपार्जन केंद्र में स्टॉक से अधिक मात्रा में सैकड़ों कट्टा धान जप्त

महासमुंद – सरायपाली // इरफ़ान शेख :

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह जी के निर्देशन पर sdm सुश्री नम्रता चौबे जी के मार्गदर्शन में,
उपार्जन केंद्र Risekela में स्टॉक से अधिक मात्रा में सैकड़ों कट्टा डलवा धान अवैध रूप से मिलने पर तस्करों के साथ साथ खरीदी केंद्रों में हड़कंप मचा हुआ है.
उक्त मामले में sdm द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई है.

आपको बता दें कि केंद्र के प्रभारी की मिली भगत और टिकेश्वर पटेल (transfer to Pithora arangi के फर्जी medical leave मे) मौके पर उपस्थित था, इसी के सांठगांठ से सब खेल खेला जा रहा है!

रिसेकला उपार्जन केंद्र एक बार फिर सुर्खिया बटोर रहा है, स्थानांतरण के बावज़ूद उसी स्थान पर खरीदी जारी है.

बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर जाकर काट रहा अधिकारियों के चक्कर!

फर्जी kcc , मृत पंजीयन के साथ साथ भारी गोल माल है जिसकी जांच sdm कार्यालय में जारी है.

Dr का फर्जी medical leave भी जांच का विषय!

धान उपार्जन केंद्र का सहायक लिपिक टिकेश्वर पटेल का ट्रांसफर होने के बावज़ूद फिर से रीषिकेला में ही खरीदी करवा रहा है. अधिकारियों की सूचना के बाद भी किसी की परवाह नहीं कर रहा है.

ज्ञात हो कि अक्सर विवादों में रहने वाला टिकेश्वर पटेल पर पहले से ही FIR दर्ज है. पूर्व में पीडीएस मामले में suspend भी हो चुका था, फर्जी पंजीयन, मृत लोगों के नाम पर kcc जैसे ऐसी कई गम्भीर आरोप पर आज भी जांच जारी है!

आपको बता दें कि धान खरीदी सुरु होने के पूर्व कलेक्टर द्वार जारी आदेश को दरकिनार कर अपना रुतबा बढ़ना दिखा रहा है! धान खरीदी सुरु होते ही इस उपार्जन केंद्र में जोड़ तोड़ गणित लगाने के चलते आज अवैध रूप से 300 कट्टा अधिक धान जप्त किया गया!

प्रशासन द्वारा संज्ञान लेने पर पता चलेगा कि दिनाँक 18.11.24 को बिलासपुर और दिनाँक 19.11.24 को महासमुंद दौरा कर टिकेश्वर पटेल अपनी नौकरी बचाने फर्जी मेडिकल लिव के सहारे मूल स्थान पर फोटो खिंचवा कर उच्च अधिकारियों को मुह चिढ़ा रहा है!

मंडी सचिव A k साहू –
मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई जारी है.

Sdm सुश्री नम्रता चौबे –
सूचना पर मौके पर सुबह 6 बजे छापामार कार्यवाही की गई जिसमें स्टॉक मिलान करने पर मौके से अधिक मात्रा मे धान पाई गई, जिसके चलते मामला मंडी को सौपा गया है.

Tehsildar श्रीधर पंडा –
कार्यवाही की गई है और मौके पर टिकेश्वर पटेल भी था जो कि मेडिकल लिव मे रहकर Pithora आरंगी ना जाकर यही ड्यूटी दे रहा है, कलेक्टर साहब को अवगत करा दिया गया है.

उपार्जन केंद्र प्रभारी देव कुमार- आज सुबह से ही मैं बाहर था, अभी शाम को आया हू. जानकारी मिली है कि सुबह मौके पर अधिकारियों के साथ टिकेश्वर पटेल भी मौजूद था.