बीजिंग. चीन में कोरोना की नई लहर के बीच राजधानी बीजिंग में सिटी पार्क को बंद कर दिया गया है और अन्य पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा, दक्षिणी शहर गुआंगझू और पश्चिमी मेगासिटी चोंगकिंग में 50 लाख से अधिक लोग शुक्रवार को लॉकडाउन में रहे। देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,729 मामले दर्ज किए गए। इनमें से लगभग सभी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है।
बीजिंग के 2.1 करोड़ लोगों की दैनिक जांच के साथ इस बड़े शहर में 118 और नए मामले दर्ज किए गए। शहर के कई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। अस्पतालों ने सेवाओं को सीमित कर दिया है। साथ ही कुछ दुकानें व रेस्टोरेंट बंद हैं और उनके कर्मचारी क्वारंटीन में हैं। लोगों को हर संभव दूरी बनाने का निर्देश दिया गया है।
जीरो कोविड पॉलिसी का हो रहा विरोध
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कुछ इलाकों में लोग प्रदर्शन करते और पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों से लड़ते दिख रहे हैं। चीन के नेताओं ने गुरुवार को देश के जीरो कोविड-19 नीति को लेकर लोगों की नाराजगी पर जवाब देने का वादा किया था। इस नीति के कारण लाखों लोगों को अपने-अपने घरों में बंद होना पड़ता है और इससे अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ता है। देश में बहुत से लोगों ने इन नीति की कड़ी आलोचना की है और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

More Stories
Gold Price 1947 vs 2026: आजादी के वक्त ₹88 का था 10 ग्राम सोना, ₹5,000 लगाए होते तो आज कितनी होती कीमत?
भारत में ही खेलेगा भारत, फिर भी मेजबान होगा अफगानिस्तान! जानिए T20 सीरीज का खर्च कौन उठाएगा और कमाई किसकी होगी
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय