पैता धाम के लिए एप्रोच रोड व पानी टंकी निर्माण के लिए 3 करोड़ देने की गई घोषणा
अघरिया छात्रावास में ड्रोम के लिए 30 लाख देने की घोषणा
सरायपाली :
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ द्वारा मां रूद्रेश्वरी मंदिर सिंघोड़ा में 30 वां महासभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पहुंचे हुए थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज ने की। विशिष्ट अतिथियों में त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक सरायपाली, जवाहर नायक पूर्व विधायक सरिया, निराकार पटेल जिला अध्यक्ष रायगढ़,उषा पटेल जिला अध्यक्ष महासमुंद, लक्ष्मण पटेल जिला उपाध्यक्ष महासमुंद, रामानुज पटेल केंद्रीय संयोजक, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेस मोती पटेल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल,केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल, केंद्रीय सचिव धनंजय पटेल, केंद्रीय महिला संयोजिका प्रेमशीला नायक व ओमप्रकाश चौधरी मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत शैलेन्द्र नायक व विमला पटेल के द्वारा स्वागत गीत के साथ की गई। मुख्य अतिथि का गजमाला से क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहरू पटेल, जितेन्द्र पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लवकुमार पटेल कोषाध्यक्ष,युवा संयोजक डोलचंद पटेल,रूपानंद पटेल व देवेन्द्र पटेल,आदि लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सोच के साथ-साथ समाज को भी आगे बढ़ाएंगे तो हमारा नाम देश नहीं विदेश में भी रोशन होगा,उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी पदाधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समस्त पदाधिकारी को आव्हान किया। उद्बोधन में उन्होंने यहूदियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनसे प्रेरणा लेने के लिए सामाजिक बंधुओ को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया। दुनिया में वही आगे बढ़ रहा है जिनके पास ज्ञान है, दुनिया में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को सबसे बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने आगे कहां की समाज को आगे बढ़ाने मैं युवा पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की नेतृत्व में भारत 2014 से तेजी से अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल के द्वारा कृष्ण धाम पैता में एप्रोच सड़क निर्माण के लिए किए गए दो करोड रुपए मांग पर आगामी फरवरी के बजट में मांग को शामिल करने का आश्वासन दिये,पानी टंकी निर्माण के लिए एक करोड़ राशि दिलाने की मांग पर तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद संभव होगा तो पूरा करने का आश्वासन दिए व ट्रस्ट निर्माण के लिए यथासंभव मदद करने व 20 लाख रुपये सामुदायिक भवन बनाने पर सहमति जताई।
समाज के पदाधिकारियों को गमछा व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित..
कार्यक्रम में मंचस्थ सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी द्वारा सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों,केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय संयोजकों को गमछे,स्मृति चिन्ह भेंठकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में फुलझर अघरिया कन्या छात्रावास के छात्रों के द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहरू लाल पटेल के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया,अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल ने पिछले 5 वर्षों के लेखा-जोखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारका पटेल के द्वारा अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का अघरिया समाज के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेस मोती पटेल के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अघरिया समाज सरायपाली खेमराज पटेल के द्वारा आगंतुक सभी सामाजिक जनों का उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहरू लाल पटेल, वरिष्ठ उपाध्याय जितेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष लव कुमार पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि नेहरू लाल चौधरी, सचिव रामेश्वर पटेल,अंचल प्रभारी विश्वनाथ नायक, संयोजक प्यारेलाल पटेल, युवा संयोजक डोलचंद पटेल, पूर्व अध्यक्ष खेमराज पटेल, प्रवक्ता राजाराम पटेल,परिक्षेत्र अध्यक्षों में कामता पटेल, भोलानाथ नायक, शोभाराम पटेल,धनीराम पटेल,शंकर लाल नायक, श्याम लाल पटेल,हृदय राम नायक,गंगाधर पटेल,हेमसागर चौधरी,रूपलाल नायक, अमिताभ चौधरी,बलिराम पटेल,महिला संयोजिका सावित्री पटेल,फुलझर अघरिया समाज विकास समिति सरायपाली-बसना के अध्यक्ष गंगाराम पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनभजन पटेल, कोषाध्यक्ष रूपानंद पटेल, सचिव अरुण नायक,सह सचिव सुनील कुमार पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल, धनेश नायक,पुरुषोत्तम पटेल,अमृतलाल पटेल,ओम प्रकाश चौधरी, उपेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे
अघरिया छात्रावास सरायपाली में ड्रोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की ओपी ने की घोषणा..
पाटसेद्री परिक्षेत्र अध्यक्ष कामता पटेल व गंगाराम पटेल अध्यक्ष फुलझर अघरिया समाज विकास समिति सरायपाली-के द्वारा फुलझर अघरिया समाज विकास समिति सरायपाली के लिए ड्रोम की मांग रखी गई जिस पर मंच से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 30 लाख रुपये देने सहमति जताते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुष्पेंद्र पटेल,गोप पटेल,दीपक पटेल, तुलाराम पटेल,दिनेश पटेल,सुनील पटेल, बाबूलाल पटेल,गोकुल पटेल,हरे कृष्ण नायक,श्रवण पटेल,प्रकाश पटेल,शिशुपाल चिंता,प्रमोद,टिकेश्वर,बसंत, सोहन पटेल, कृष्ण कुमार नायक, पदम लोचन पटेल, वीरेंद्र नर्मदा,युधिष्ठिर नायक,ताराचंद पटेल,भोजराम पटेल आदि उपस्थित थे।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह