April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ में सर्दी की दस्तक: सरगुजा संभाग में 10.4 डिग्री तापमान

छत्तीसगढ़ में नवम्बर आते ही ठण्ड का दौर शुरू हो गया है, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। शुक्रवार को रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। रायपुर में रात के तापमान में ये गिरावट हफ्तेभर जारी रहेगा। मौसम ड्राई होने के कारण ऐसा हो रहा है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन रायपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।
छत्तीसगढ़ में सभी संभागों में से सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में में रात का पारा 14 डिग्री से कम है। बलरामपुर में शुक्रवार को सबसे ठंडी रात रही। सरगुजा में रात का तापमान 10.4, कोरिया 12.9 और जशपुर में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सुकमा सबसे गर्म रहा।