बिग बॉस 18 दिन पर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प और रोमांचक बनता जा रहा है। इस शो में कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कौन दुश्मन ये किसी को पता नहीं। हर पल शो से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। यही नहीं, बिग बॉस में एंट्री करने को लेकर भी कई स्टार्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब इस शो से हॉलीवुड दो बड़े स्टार के नाम जुड़ रहे हैं। इन नामों को सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। इनके आने के बाद घर में जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। आइए जानते हैं कौन करने वाला है घर में एंट्री?
बिग बॉस में लगेगा ग्लैमर का तड़का
बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, सलमान खान के शो में कार्दशियन सिस्टर्स की एंट्री को लेकर खबर आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, बिग बॉस से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि कार्दशियन सिस्टर्स को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। शो के मेकर्स और उनके बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही है। अभी ये कंफर्म नहीं है कि कार्दशियन सिस्टर्स किम, कोर्टनी और कोल में से कोई एक इस शो का हिस्सा होंगी या फिर दो या तीनों ही शो में अपना ग्लैमर दिखाएंगी। अगर मेकर्स और कार्दशियन सिस्टर्स के बीच बात बन गई तो ये इसी साल दिसंबर में बिग बॉस के घर में कदम रख सकती हैं। शो में इन्हें देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जनाकारी सामने नहीं आई है।
अनंत की शादी में भी किया था परफॉर्म
किम कार्दशियन अपनी बहन कोल के साथ इसी साल जुलाई में इंडिया आईं थीं। वो इंडिया मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं थीं। दोनों बहनों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। इसके लिए उन्होंने भारी फीस भी वसूली थी। बता दें कि कार्दशियन सिस्टर्स मॉर्डन पॉप कल्चर की आइकॉन हैं, जो अपने फैशन और बिजनेस के साथ-साथ रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी