April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विधायक चातुरी नंद के जन्मदिन पर हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सीएचसी और दिव्यांग दृष्टि उड़ान दृष्टिबाधित विद्यालय में बांटे गए फल

सरायपाली : 

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सरायपाली विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

विधायक नंद के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरण किया। 

इसी प्रकार कार्यकर्ताओं द्वारा सरायपाली स्थित उड़ान दृष्टिबाधित विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को फल वितरित कर बच्चों के साथ विधायक चातुरी नंद के जन्मदिन को यादगार बनाया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने मधुर आवाज में गीत गाकर विधायक नंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग विधायक नंद ने काटा केक —

विधायक चातुरी नंद ने सरायपाली के बस्ती सरायपाली चौक स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। 

विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक को दी बधाई–

क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद को जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारियो ने मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

भंवरपुर के कांग्रेसियों ने भी मनाया जन्मदिन —

भंवरपुर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने भी श्याम अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे और विधायक दल नंद की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस नेता श्रवण पटेल, पूरन पटेल,रामप्रसाद नंदा,ठंडा राम पटेल, धागराम नायक, दयानिधि पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पटेल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विक्की वैष्णव मिडिया प्रभारी सत्या भोई सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विभिन्न कार्यक्रमों में ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित–

इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल भोई, इंटक जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक, नगर पालिका परिषद सरायपाली के पार्षद सुरेश भोई, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, विधायक प्रतिनिधि बिरंची बेताल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्षमानिधि साहू, विजय शंकर पटेल, गोपाल अग्रवाल, मोहन गुप्ता, नीलांचल भोई, कमल पटेल, हेमा श्रीवास, करण पटेल, दीपक साहू, तन्मय पंडा, शुरू पाणिग्रही, राजा अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सौरभ पाणिग्रही, दुष्यंत साहू, विभिषण चौहान, दुर्गेश राजपूत, बबलू पटेल, सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।