बिलासपुर जिले में रेड सिग्नल तोड़ने पर एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान कट गई है. दरअसल एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक रूल तोड़ा था. जिसके चलते उनके मोबाइल पर 2000 का चालान का मैसेज पहुंचा है.
बतादें कि ITMS में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. ऐसे में जब सिग्नल जंप करने का एसपी को मोबाइल पर मैसेज मिला. जिसके बाद एसपी ने रसीद कटवाई और 2000 रुपए का चालान जमा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, यातायात नियमों का पालन करें, ऊपर वाला सब देख रहे हैं.
अकाउंट से ऑटोमेटिक कटा चालान:
दरअसल रविवार दोपहर को एसपी रजनेश सिंह किसी कार्यक्रम में जा रहे थे. वहीं कलेक्टर अवनीश शरण भी उनके साथ उसी कार्यक्रम में जाने के लिए निकले हुए थे. ऐसे में एसपी भी इस बीच कलेक्टर के साथ उनके ही कार में बैठ गए थे. और ड्राइवर कार लेकर एसपी के पीछे-पीछे ही आ रहा था. तभी सत्यम चौक के पास कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी और सिग्नल रेड हो गया.
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई :
इस दौरान रेड सिग्नल जंप कर एसपी के ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. ITMS के CCTV ये पूरी घटना कैद हो गई. इसके साथ ही आधार के माध्यम से एसपी के अकाउंट से ऑटोमेटिक चालान कट गया. बतादें कि एसपी रजनेश सिंह ने जुर्माना और चालान राशि भी जमा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है. और कहा कि, यातायात नियमों का पालन करना शहर में जरूरी है. चाहे वह कोई भी क्यों न हो नियम तोड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
धमतरी में IPL सट्टे का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त
भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर 1 लाख का जुर्माना और स्कूल संचालन पर रोक
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार