July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

एकता की शपथ: पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर अर्पित की पुष्पांजलि

इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का त्योहार मना रहे हैं तो दूसरी तरफ दीपावली का भी त्योहार है। दीपावली पूरे देश को दीयों के माध्यम से जोड़ती है, पूरे देश को रोशन करती है और अब दीपावली का त्योहार भी भारत को दुनिया से जोड़ रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में पटेल की जयंती के मौके पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड देखी। पीएम मोदी ने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का त्योहार मना रहे हैं तो दूसरी तरफ दीपावली का भी त्योहार है। दीपावली पूरे देश को दीयों के माध्यम से जोड़ती है, पूरे देश को रोशन करती है और अब दीपावली का त्योहार भी भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। कई देशों में इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं देश और दुनिया में रहने वाले सभी भारतीयों और भारत के शुभचिंतकों को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी नीतियों और निर्णयों में एक भारत की भावना को लगातार मजबूत किया है। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर मेरा शत-शत नमन। राष्ट्र की एकता एवं संप्रभुता की रक्षा करना उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।