रायपुर । रायपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नामप्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में मृतक ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ एडीएम देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर और तत्कालीन अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप