छत्तीसगढ़ में पुलिस फोर्स लगातार नक्सलियों को नुकसान पहुंचा रही है। नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। इसी के कारण नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने अब ग्रामीणों की हत्या करना शुरू कर दिया है।
इसी के चलते दंतेवाड़ा जिले के हिरोली गांव में नक्सलियों ने DRG जवान के घर हमला कर दिया। जहां जवान के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। करीब 10 नक्सली जवान की हत्या करने की मंशा से पहुंचे थे। युवक की हालत गंभीर है, जिसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के गांव हिरोली गांव में डीआरजी जवान का घर है। मंगलवार की रात नक्सली DRG जवान को मारने गए थे, लेकिन उन्होंने उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके से नक्सली भाग निकले।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप