April 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

एस डी एम सुश्री चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाही

सरायपाली एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर आज जप्ती की कारवाई की है। 

आज सरायपाली के ग्राम चट्टी गिरोला मे श्री चंदन अग्रवाल द्वारा निजी जमीन पर 14 घन मीटर के हिसाब से 12 ढेर अर्थात 168 घंन मीटर रेत का अवैध भण्डारण किया गया था, जिसे एस डी एम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पंचनामा कर जप्त की गई है। साथ ही उसी स्थान से एक हाइवा मे रेत का परिवहन करते हुए भी पाया गया, जिसे जप्त कर सिंघोड़ा थाना मे अभिरक्षा मे रखा गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री हरी प्रसाद भोई भी मौजूद थे। 

आपको बता दें कि 15 जून से 15 October (4 माह ) से राज्य शासन द्वारा रेत के परिवहन उत्खनन पर प्रतिबंध था इसके बावज़ूद तस्करों द्वारा लगातार परिवहन किया जाता रहा है. 

ज्ञात हो की जिले मे कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्तखनन, परिवहन और भण्डारण पर लगातार सतत कारवाई की जा रही है। रेत तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.