April 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

नक्सली हमला : मोहंदी में आईईडी ब्लास्ट, 4 जवान जख्मी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आयी है, जहाँ पर नकसलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया बता दे की एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है. शनिवार को नक्सलियों ने अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. धमाके में आईटीबीपी के चार जवान बुरी तरह से घायल हो गये. घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले थुलथुली इलाके में नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी थी. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्चिंग के बाद शनिवार को आईटीबीपी की टीम रवाना हुई.
मोहंदी के जंगलों में घात लगाये बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट की चपेट में आने से चार जवान घायल हो गये. धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों के प्लांट किये आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हो गये. घायल जवान आईटीबीपी के हैं. इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में आईईडी प्लांट कर रखा था. गश्ती से जवान वापस पुलिस कैंप लौटने लगे. पखडंडियों से होते हुए जवान घने जंगल में पहुंचे. एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ने से जोर का धमाका हुआ.