रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। उन्होंने राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल डेका ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी