April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पीवी 30 नंबर विलेज में भाजपा की सदस्यता शिविर में उमड़ा जनसैलाब

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पीवी 30 नंबर विलेज में एक विशाल और ऐतिहासिक सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख नेता, विधायक विक्रम उसेंडी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका शाह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार, निमाई विश्वास समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई। शिविर में मौजूद लोगों ने भाजपा के राष्ट्रवादी और विकासपरक विचारधारा की सराहना की। शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां हर किसी ने भाजपा के प्रति आस्था प्रकट की।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में गांव और क्षेत्र के विकास के लिए अनेक नई योजनाओं की घोषणा की और भविष्य में और भी अधिक समर्पण के साथ काम करने का वादा किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हुए जनाधार को और भी मजबूत कर दिया।

कार्यक्रम की भव्यता और सफलता ने भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन को और गहरा कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।