एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कुछ दिन पहले रिलीज हुई वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब वो जल्द ही CTRL में नजर आने वाली हैं. फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है. हाल ही में अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से तुलना होने पर अपना रिएक्शन दिया है.

तुलना पर क्या बोलीं अनन्या पांडे
दरअसल अनन्या पांडे ने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने के साथ एक इंटव्यू दिया था. इस इंटरव्यू के दौरान, होस्ट ने एक फैन का कमेंट पढ़ा जिसमें कहा गया था, “अनन्या निश्चित रूप से अलगी आलिया भट्ट हैं” जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया कि तो उन्होंने “नहीं” से शुरुआत की. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि “मुझे लगता है कि आलिया बहुत अच्छी हैं. यह बहुत बड़ी तारीफ है कि लोग ऐसा सोचते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आलिया ने जो किया है, मैं उसे छू भी नहीं सकता.”
CTRL के ट्रेलर को किया गया है पसंद
बता दें कि विक्रमादित्य मोटवाने की साइबर-थ्रिलर CTRL, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को जारी कर दिया है जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को नैला अवस्थी और विहान समत को जो मैस्करेनहास के किरदार में दिखाया गया है. ये जोड़ी कंटेंट मेकिंग करती है और इनके इंटरनेट पर काफी फॉलोअर्स हैं. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब यह जोड़ी टूट जाती है. विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित, CTRL में इस सवाल को एक्सप्लोर किया गया है कि एक ऐसी दुनिया में जहां डेटा पावर है, हमें अपना कितना हिस्सा ऑनलाइन शेयर करना चाहिए, और जब हम उस जानकारी पर कंट्रोल खो देते हैं तो क्या होता है?

More Stories
कावेरी विवाद पर कर्नाटक CM का बड़ा बयान, बोले- जब पानी रोक सकते हैं तो छोड़ें क्यों? थलपति विजय की बढ़ी मुश्किलें
Black Coffee पीने का सही तरीका जान लें! ये 5 गलतियां कर दीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
IND vs PAK Legends Match: शिखर धवन-दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला LIVE