June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बलौदाबाजार – भाटापारा : जिलेभर के मुतवल्लीयों की कार्यशाला, वक्फ संपत्ति के विकास व पंजीयन की दी गई जानकारी!

बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय मुतवल्ली प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के मस्जिद मदरसा खानकाह के सदर व इंतजामिया कमेटी को बुलाया गया था। जिसमें वक्फ संपत्ति के समुचित रख रखाव विकास एवं निर्माण तथा पंजीयन संबंधी विस्तृत जानकारी वक्फ बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा दी गई।


बलोदाबाजार मदनी जामा खाना में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का आगाज हजरत उमर सुन्नी जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब सफीउल्लाह साहब ने कुरान की आयतों से किया गया वह छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड से आए जनाब हारून अब्दुल क़ुददुश ने वक्फ और औकाफ के संदर्भ में बताते हुए कहा कि जो अल्लाह की राह में अपनी जमीन मकान संपत्ति दान कर दे उस संपत्ति को वक्फ कहा जाता है और उस वक्फ की संपत्ति की देखरेख के लिए इंतजामिया कमेटी बनाई जाती है तथा मस्जिद मदरसा दरगाह ईदगाह कब्रिस्तान की वक्फ संबंधी संपत्ति को एक जाई कर रिकॉर्ड बनाए जाने को औकाफ कहा जाता है।


वक्फ संपत्ति सर्वे म्यूटेशन अधिकारी जनाब तारीख अशरफी ने शहरी वक्फ संपत्ति विकास योजना के संदर्भ जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ की खाली पड़ी जमीन जिसका कोई उपयोग नहीं है ऐसे जमीन में हॉस्पिटल हॉस्टल स्कूल विवाह के लिए भवन बनाने के लिए सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा बिना ब्याज के दिया जाता है। उन्होंने श्रण प्राप्त करने के प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। धमतरी राजनांदगांव तथा अंबिकापुर में वहां के कमेटियों को यह श्रण लिया, जिससे वहां की वक्फ संपत्ति से प्रति माह हजारों रुपयों की आमदनी होने लगी बशर्ते आपके जमीन के दस्तावेज मुकम्मल हो। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि राज्य स्तर पर कब्रिस्तान अनुदान योजना के माध्यम से मुस्लिम कब्रिस्तान सौंदर्यीकरण बाउंड्री वाल का कार्य किया जा सकता है।


वक्फ बोर्ड के ऑडिटर इकबाल अहमद ने कार्यशाला में उपस्थित सभी मुतवल्लियों को कमेटी व संपत्ति से आए व्यय की विस्तृत जानकारी रखने व प्रतिवर्ष समय पर ऑडिट कराने की बातें कहीं। वक्फ बोर्ड के जावेद अख्तर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड प्रदेश के समस्त मस्जिदों मदरसों की तरक्की के लिए सदैव प्रयासरत है। वक्फ संपत्ति की सुरक्षा और उक्त भूमि में विकास नव निर्माण का मार्गदर्शक भी है। इस जिले के साथ ही प्रदेश के उन सभी मस्जिदों की कमेटियों से गुजारिश है कि वक्फ बोर्ड रायपुर कार्यालय में आकर पंजीयन कराएं जिसमें वक्फ संपत्ति का उचित विकास हो सके, उन्हें शासकीय प्रक्रिया में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को मिले लगभग 1000 प्रकरणों में से 250 प्रकरणों पर निराकरण की कारवाई की जा रही है।

वक्फ बोर्ड से आए अधिवक्ता श्री पांडे ने सभी को वक्फ अधिनियम की जानकारी दी। किरायेदारों से नवीन अनुबंध और अतिक्रमण के मामले वक्फ बोर्ड में है वक्फ संपत्ति में कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण नही कर सकता ऐसे मामलों में बोर्ड व शासन कमेटी को सदैव सहयोग करेगी। अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई कलेक्टर एवं पुलिस के द्वारा की जाएगी ।

भटगांव मस्जिद के मुतवल्ली जनाब गुलाम मुर्तुज़ा साहब ने बताया कि हमारी बहुत ही गरीब जमात है हमें कहीं से कोई मदद नहीं मिलती। ग्राम हथबंद मस्जिद से मुतवल्ली जनाब मुबारक हुसैन ने बताया कि हथबंद में धीरे-धीरे कर 6 डिसमिल जमीन की व्यवस्था कर मस्जिद व वजू खाना तामीर किया गया था, जिसमें से 4 डिसमिल जमीन मरहूम जनाब सरदार खान साहब ने मस्जिद को वक्फ किया। हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही पिछड़ा हुआ है। पढ़े-लिखे लोगों को समाज के काम में आगे आना चाहिए।


सुन्नी जामा मस्जिद बलोदाबाजार प्रवक्ता सैयद आसिफ अली अधिवक्ता ने सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सम्मानीय चेयरमैन मिनहाजुद्दीन सिद्दीकी जो कि उच्च न्यायालय के रिटायर जज रहे हैं और वर्तमान में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं पहली मर्तबा ऐसा कार्यक्रम को वक्फ बोर्ड द्वारा किया गया है जिससे मूतवल्ली व कमेटी के लोगों वक्फ संपत्ति व बोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी हुई।


बलोदा बाजार जामा मस्जिद के मुतवल्ली जनाब सैय्यद आरिफ अली साहब ने बाहर से आए सभी मुतवल्लियों और उनकी कमेटी का इस्तकबाल सभी को बोर्ड द्वारा भेजी गई मुतवल्ली मार्गदर्शिका वक्फ संपत्ति रखरखाव की किट दी गई और वक्फ बोर्ड से आए अधिकारी अधिवक्ता से गुजारिश की मस्जिद कंपलेक्स बलौदा बाजार किरायेदारों का प्रकरण जो वक्त बोर्ड में लंबित है उसका जल्द निराकरण करें वर्तमान में हमें किरायेदारों से किराया प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे मस्जिद के इंतजाम में बहुत परेशानी हो रही है।


कार्यक्रम के पश्चात बाहर से आए हुए मेहमानों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी। अगले माह बलौदा बाजार में मुतवल्ली चुनाव होने को है , इसलिए मूतवल्ली पद के लिए इच्छुक व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कमेटी के अलावा जमात के अन्य लोग भी शामिल हुए जिनमें से मुख्य जनाब सलीम खान ,मोहम्मद बशीर खान ,शेख सिराजुल हक ,सैयद जाकिर हुसैन ,तनवीर अहमद, मोहम्मद इमरान खान ,शेख जमाल रजा खान ,सैय्यद महमूद अली ,शेख सलमान ,मोहसीन चौहान ,नासिर खान ,सैय्यद बाबर हुसैन ,रज़ा खान, सलीम खान ,करीम खान, रियाज तंवर, मौलाना इफ्तिखार ,रज्जाक चौहान सरदार महबूब ,सादाब चौहान, अबरार खान परवेज खान कार्यक्रम में शामिल रहे।