July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम ₹1 लाख के करीब पहुंचे

सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की रेट में आज बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। चांदी अब एक लाख रुपये किलो से केवल 11395 रुपये दूरर रह गई है। वहीं सोने के भाव में आज 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की बंपर तेजी है। आज 24 कैरेट सोना 73694 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। दूसरी ओर चांदी भी 88605 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

14 से 23 कैरेट गोल्ड के रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 647 रुपये महंगा होकर ₹73399 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड 67504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज इसमें 598 रुपये की उछाल दर्ज की गई है। 18 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 488 रुपये की बढ़त है और यह ₹55271 प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव आज 380 रुपये मजबूत होकर 43111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

कौन जारी करता है सोने-चांदी के रेट

सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। बहुत हद तक संभव है कि आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो।

जीएसटी समेत गोल्ड-सिल्वर के रेट

24 कैरेट सोने का रेट अब जीएसटी के साथ 75904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें 2210 रुपये जीएसटी के जुड़े हैं। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 75600 रुपये है। इसमें 3 पर्सेंट जीएसटी के हिसाब से 2201 रुपये और जुड़ गया है। अगर 22 कैरेट गोल्ड के रेट की बात करें तो आज यह जीएसटी के साथ 69529 रुपये पर पहुंच गया है। इसमें जीएसटी के रूप में 2025 रुपये जुड़े हैं।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 1658 रुपये जीएसटी के साथ 56929 रुपये हो गई है। इस पर अभी ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मुनाफा नहीं जुड़ा है। एक किलो चांदी की जीएसटी समेत कीमत 91263 रुपये पर पहुंच गई है।