July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया

मुंबई ।  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। रविवार को उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस झूम उठे। दीपिका और रणवीर को सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। फैंस का कहना है कि गणेश चतुर्थी के अगले दिन रणवीर के घर लक्ष्मी आई है।

दीपिका को 7 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस को उनकी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया था।

शनिवार को अस्पताल जाते समय के एक्ट्रेस के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इससे दो दिन पहले दीपिका और रणवीर ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे।

बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में भव्य समारोह में शादी रचाई थी। समारोह में रणवीर और दीपिका, दोनों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली थी। पहले दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी हुई थी, जिसके बाद आनंद कारज समारोह हुआ था।

फैंस को अगली फिल्म का इंतजार

इस बीच, फैंस को दीपिका और रणवीर की अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। दोनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी, जबकि जबकि रणवीर एक कैमियो में नजर आएंगे।