अलीराजपुर. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की इमारतें पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुकी हैं। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। बावजूद इसके सरकार जिस तरह शिक्षा के स्तर को सुधारना चाहती है वह नहीं हो पा रहा है। कहीं स्कूल भवनों की कमी है तो कहीं शिक्षकों की कमी है।
ताजा मामला कनवाडा संकुल के ग्राम पहड़वा के तड़वी फलिये और वास्कले फलिये का है। यहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2011 में स्कूल भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन नवनिर्मित स्कूल भवन निर्माण होने के पहले ही पुराना हो गया है। यहां के ग्रामीणों और शिक्षकों ने मिलकर चारदीवारी खड़ी की है और छत की जगह तिरपाल बांधकर 40 से अधिक बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वहीं सड़क की व्यवस्था ना होने से बच्चों को खेत के पगडंडी रास्ते से होकर आना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना होता है।
स्कूल भवन को लेकर यहां के शिक्षकों द्वारा कई बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में लिखित और मौखिक सूचना भी दी। बावजूद अभी तक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे नौनिहालों का भविष्य अंधकार में है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र