बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देख रहे दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और अपने पैर गवां बैठे. दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एक युवक और अधेड़ मोबाइल देखने में इतने डूब गए थे कि ट्रेन आने से हड़बड़ाए दोनों लोगों को संभलकर भागने का मौका नहीं मिला. ट्रेन उनके पैर से गुजर गई, जिससे दोनों के पैर कट गए.
बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वसुंधरा नगर में रहने वाले सतीश मनहर और सुनील दीवाकर सहित अन्य युवक बुधवार की रात वसुंधरा नगर स्थित अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई. मोबाइल देख रहे अधेड़ और युवक को ट्रेन आने की भनक तक नहीं लगी. जब तक वो संभल पाते और अपने आप को बचाने की कोशिश करते, लेकिन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए.
जानकारी के मुताबिक जब एक्सप्रेस ट्रेन आई, तब वहां कई युवक बैठे थे. उन्होंने दूर से ट्रेन को देख लिया और अपने साथियों को आवाज देकर भागने के लिए बोला. इस दौरान वहां बैठे युवकों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक और अधेड़ का पैर कट गया है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी