दिल्ली. NCR की हवा जहरीली होती जा रही है। पिछले तीन दिन से फैले स्मॉग की चादर आज सुबह और घनी नजर आई। राजधानी का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में सुबह 10 बजे तक AQI 418, यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है। साढ़े आठ बजे तक AQI 396, 8 बजे AQI 364 यानी बहुत खराब श्रेणी और सुबह 7 बजे AQI 408 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। पेरेंट्स ने बिगड़ते हालातों के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने की मांग की है।
नोएडा में गुरुवार को AQI 469 रहा। कई इलाकों में रियल टाइम AQI 500 के पार भी पहुंच गया। वहीं, गुरुग्राम की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। यहां AQI 318 दर्ज किया गया। गाजियाबाद का AQI 375 दर्ज किया गया। उत्तरी दिल्ली की एयर क्वालिटी सबसे खराब दर्ज की गई, क्योंकि क्षेत्र के लगभग सभी स्टेशनों में 400 के ऊपर AQI दर्ज किया गया।
इन इलाकों में 400 के पार AQI
आंनद विहार में AQI 449, मुंडका में AQI 422, वजीरपुर में AQI 434, नरेला में AQI 429, बवाना में AQI 447, अलीपुर में AQI 419, अशोक विहार में AQI 433, जहांगीरपुरी में AQI 455 और इंडिया गेट AQI 419 दर्ज किया गया है। वहीं, मध्य दिल्ली में मंदिर मार्ग जैसे कुछ स्टेशनों को छोड़कर राजधानी के अधिकांश स्टेशनों में AQI 300 से ऊपर है।
सफर के अनुसार, अगले दो दिन में दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में रह सकता है।
SAFAR के आंकड़ों के अनुसार, मॉडल टाउन के धीरपुर में AQI 457 दर्ज किया गया है। इसके चलते लोग के बीमार होने की आंशका है। IGI एयरपोर्ट (टी3) के पास AQI भी आज 346 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। बुधवार को इलाके में AQI 350 दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के बिगड़ने के साथ, दिल्ली के अधिकारियों ने अगले आदेश तक सभी निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों को रोक दिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और पेरेंट्स ने दिल्ली सरकार से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करने का आग्रह किया है। इसके अलावा पराली जलाने पर भी रोग की मांग की जा रही है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को 0-50 के बीच ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली- NCR में ग्रैप की थर्ड स्टेज है लागू
दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके चलते प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले सारे कामों पर रोक लग गई है। जैसे दिल्ली-NCR में कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन एक्टिविटी बंद हो जाएगी। सड़कों की सफाई होगी और रोज पानी की छिड़काव होगा।
आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ
दिल्ली में दमघोंटू हवा से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर्स ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। अस्थमा के मरीजों को कई तरह की दिक्कतों हो सकती है। साथ ही सुबह शाम की सैर कम कर करने की सलाह दी है।
दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच स्कूल जाते बच्चे।
फेफड़ों के लिए जहर है PM 2.5
हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) इंसान के फेफड़ों के लिए जहर से कम नहीं हैं। ये हवा में मौजूद ऐसे कण होते हैं, जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। इनकी वजह से समय से पहले ही मौत भी हो सकती है। WHO के मुताबिक, PM 2.5 हवा में 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन पूरे देश में पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा इससे ज्यादा है।

More Stories
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 मजदूर गिरफ्तार; भारी मात्रा में जब्त किया गया सामान
कबीरधाम में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म से गर्भवती: आरोपी दीनानाथ साहू गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद द्वारा रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेवाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस