April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भारत जोड़ो यात्रा को तैयारी अंतिम चरण में

भोपाल. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल आज से एमपी दौरे पर रहेंगे। अग्रवाल 8 नवंबर तक अलग अलग जिलों के प्रवास पर रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट में आने वाले जिलों का दौरा करेंगे।यात्रा के मार्ग की खुद अवलोकन कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जेपी अग्रवाल प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देवास, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर जिले जाएंगे। आज भोपाल में होने वाली यात्रा की तैयारियों की बड़ी बैठक में भी शामिल होंगे। प्रवास के दौरान पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात करेंगे। जिलों की रिपोर्ट के साथ चर्चा करेंगे। मीटिंग और मुलाकात से संगठन को मजबूत करने की भी कोशिश रहेगी।भारत जोड़ो यात्रा की एमपी में व्यापक तैयारी चल रही है। आज यात्रा को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। हैदराबाद से भी कांग्रेस प्रभारियों की टीम लौटकर शामिल होगी। वापस लौटे प्रभारी यात्रा के मैनेजमेंट के टिप्स देंगे। यात्रा की रूट, स्पॉट फाइनल कर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बिना किसी रुकावट के मैनेजमेंट हो इसके लिए रणनीति बनेगी। बैठक में कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। शाम को कांग्रेस के तमाम दिग्गज कमलनाथ निवास पर जुटेंगे। 20 नवंबर को एमपी में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी।