आशीष चंद्रा लैब टेक्नीशियन कि नहीं लिखी जाती अनुपस्थित
बिलासपुर :
प्रदेश के साथ साथ ब्लॉक जयराम नगर का हल बदहाल नजर आता है, डाक्टर नदारद रहते हैं!स्वास्थ्य केंद्र में मौके में जाकर उपस्थिति पंजी जब मांगी गई तब जितेश शर्मा RMA के द्वारा हमारे सामने में उनकी अनुपस्थिति लिखी गई और पूछने पर यह बताया गया कि उन्होंने ग्रुप में छुट्टी का आवेदन भेजा है, आवेदन की जानकारी देखने को मांगने पर उनके द्वारा जानकारी नहीं दिखा पाई एवं बाद में यह हवाला देते हुए बोला गया कि मुझे भेजा गया है और हमारे सामने फोन लगाकर उनके द्वारा लैब टेक्नीशियन से यह कहा गया कि आप अपनी छुट्टी का एप्लीकेशन भेजिए जबकि जितेश शर्मा के द्वारा पहले यह बताया गया कि उन्होंने मुझे ग्रुप में डाल दिया था ऐसा लग रहा है. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के द्वारा आशीष चंद्रा लैब टेक्नीशियन को बचाने का प्रयास किया जा रहा था मामले में जब इसकी जानकारी प्रियंका जोशी mo से लेना चाहा तो उनके द्वारा यह बताया गया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी एवं उनके द्वारा यह कहा गया की अनुपस्थिति नहीं डाली है तो बाद में डाल देंगे इतनी जल्दी क्या है एवं उनके द्वारा यह बताया गया कि यह बहुत पुराना मामला है बहुत दिनों से चला आ रहा है उनके उच्च अधिकारी द्वारा यह कहा गया है कि आप इस मामले में ना पड़े , किसी भी प्रकार की नोटिस जारी करने की जरूरत नहीं है और मैडम भी मौके में उपस्थित नहीं थी उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछने पर उनके द्वारा गोल मटोल जवाब दिया गया कि मुझे बिलासपुर में बुलाया गया है! आगे जब पूछा गया कि मीटिंग के लिए किस विभाग में आपकी आज मीटिंग है यह पूछने पर वह जवाब नहीं दे पाई बस बीएमओ साहब का हवाला देती रही की साहब को सारी बातें पता है !

यह सुशासन राज्य की नई शुरुआत लगता है मानो अधिकारियों द्वारा मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है सारे नियमों कानून को ताक में रख कर पूरे मामले को अंजाम दिया जा रहा है आगे देखना है कि करवाई होती है कि नहीं मौके पर अनिल कुमार bmo अधिकारी उनको भी इसकी जानकारी दी गई लेकिन उनके द्वारा यह कहा गया मेरे द्वारा कई बार सीएमएचओ साहब के यहां लेटर दे दिया गया है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है!

More Stories
गर्मी ने बढ़ाया कहर, येलो अलर्ट जारी: स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
सुशासन तिहार-2026: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, जन समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी!
रायगढ़ पुलिस ने नकली सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, आरोपी गिरफ्तार!