April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा पवित्र श्रावण मास में करवाए जा रहे महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन के साथ रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। 

ज्ञात हो कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा लगातार 9 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। 22 जुलाई को श्रावण मास के प्रथम दिन से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह वेदी पूजा, महारूद्राभिषेक, महामृत्युंजय फिर आरती होती है। प्रथम सत्र के पूजन के बाद रामायण मानस मंडली की प्रस्तुति होती है। फिर शाम में दूसरे सत्र का पूजन शाम 6 से शुरू होता है। शाम में यज्ञ किया जाता है और आरती के साथ समापन होता है। इस प्रकार प्रतिदिन का हवन – पूजन कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। 

रुद्राक्ष वितरण किया गया 

सोमवार को हर साल की तरह श्रावण में हो रहे महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में रुद्राक्ष वितरण किया गया। इसके बाद अब 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्रवासियों को नियमित पूजन में सम्मिलित होने की अपील की है।