April 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गाैठानों के बंद होने से सड़क पर मवेशियों से बढ़ रही दुर्घटनाएं : विनोद चंद्राकर

महासमुंद । सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण गंभीर हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गाय और गोबर जैसे विषयों पर केवल राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को बंद कर पशुओं को सड़क पर छोड़ दिया गया है।  जिसके चलते दुर्घटनाओं में गाैवंशों की मृत्यु तथा कभी-कभी गाैवंशों के कारण राहगीरों के साथ अप्रिय घटनाएं जैसे हालात सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं, वहीं, सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है।

उन्होंने कहा िक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाै वंशों की संरक्षण के लिए गाैठान जैसी बेहतरीन योजना लेकर आई। यह योजना पूरे देश में सुपरहीट साबित रही। देश भर के विभिन्न राज्यों ने बघेल के गाैठान योजना की सराहना की। इस योजना के माध्यम से गोबर खरीदी, गाै मूत्र की खरीदी से गाै पालकों को अतिरिक्त आय का लाभ मिला। समूह की माताएं-बहनें वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर सशक्त हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 साल के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए जो योजनाएं बनाई, वह भाजपा के आते ही बंद कर दी गई।

विनोद चंद्राकर ने कहा कि भाजपा के साय सरकार की ना कोई नीति है ना नियत। बल्कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को दुर्भावना पूर्वक बंद करने का काम कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार ने छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक गोठान बनाए थे। जिसमें से लगभग 8 हज़ार गोठान आत्मनिर्भर बन चुके थे। गौठान समिति और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा चलायी जाने वाली योजना को संचालित करने में भाजपा सरकार नाकाम रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कमीशनखोरी के लालच में गौ अभयारण की बात कर रही है। भाजपा शासित राज्यों में गौ अभयारण की योजना पूरी तरह से असफल हो चुकी है। मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में शुरू की गई गौ अभ्यारण योजना दम तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गोठानों की व्यवस्था को तत्काल बहाल कर गौ सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भाजपा की राजनैतिक विद्वेष की बलि बेजुबान गाैवंश ऐसे ही चढ़ती रहेगी।