April 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शौचालय की दीवार गिरने सें मासूम की दर्दनाक मौत

कोंडागांव। शौचालय की दीवार गिरनें सें एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि टॉयलेट की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार गिरी और मलबे में दबने से बच्चे की जान चली गई, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंडा गांव का है, जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम आकाश मांडवी, पिता सूरजु मांडवी है, जो कि 5वीं कक्षा का छात्र था.

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पुराने और कमजोर ढांचे गिरने का खतरा बना हुआ है, कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानी बरतें टूटे-फूटे मकान के ढांचे के पास न जाएं।