रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वही इस मामले में रायपुर रेल मंडल के कमांडेंट ने 3 महिला आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है, जो यात्री द्वारा बनाएं जा रहे वीडियो में दिखाई दे रही है।
मामला प्लेटफॉर्म नंबर एक का है। मारपीट के दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि कहां से हो आप लोग, तो युवक को घसीटने वाला शख्स कह रहा है कि ये चोर है भैया, दुकान से चोरी करता है, प्लेटफॉर्म नंबर पांच से। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री और RPF जवान मौजूद थे लेकिन युवक को घसीटने वाले शख्स को किसी ने नहीं रोका।
कर्मचारियों का इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक के पैरों को कपड़े से बांध दिया। फिर उसे डंडे से मारते-पीटते रहे। वे युवक को घसीटते हुए प्लेटफॉर्म 5 से प्लेटफॉर्म 1 तक लेकर आए। तभी वहां मौजूद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी युवक को जीआरपी थाना लेकर जा रहे थे। घसीटने के दौरान युवक का सिर लगातार प्लेटफॉर्म पर रगड़ खाता रहा।

More Stories
ईडी की बड़ी छापेमारी: भारतमाला परियोजना घोटाले में 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो चांदी जब्त, जांच जारी
मुंगेली जिला चिकित्सालय में 7 वर्षीय गौरव का सफल टॉन्सिल ऑपरेशन, जटिल सर्जरी से मिली राहत
सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण