नई दिल्ली: नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान इस विमान में आग गई। नेपाल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई है।
इस विमान में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के आनुसार पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है। इस हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में धुएं का गुबार जरुर उठता दिख रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव
दुर्ग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 तस्कर गिरफ्तार; गांजा और अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
धमतरी की बिहान दीदियों का कमाल! अजोला से बदल रही खेती की तस्वीर, बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता