July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रायपुर में नशेड़ी बेटे ने की पिता की हत्या, भाई घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम जौंदी में नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना सोमवार रात की है जब आरोपी इंद्र कुमार साहू उर्फ रिंकू को उसकी मां ने खाना खाने की बात कही। इस पर आरोपी विवाद करने लगा। जब उसके पिता 58 वर्षीय कमलनारायण साहू (58) ने उसे फटकारा तो आरोपी तैश में आ गया और घर में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साथ ही बीच बचाव करने आए अपने भाई रेखू साहू पर भी फावड़ा से वार कर उसे घायल कर दिया।