July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अनंत-राधिका की हल्दी में अनन्या पांडे ने अनारकली सूट में लूटी लाइमलाइट

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में अनन्या पांडे ने ट्रेडिशनल लुक में जमकर कहर बरपाया। इस मौके पर अनन्या पांडे किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रहीं थीं,

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे बेज कलर के अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रहीं हैं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है।

अनन्या पांडे ने अपने इस लुक को माथे पर मांग टीका, कानों में झुमके, रिंग्स और कंगन के साथ एक्सेसराइज किया।

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई है, जिन्हें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

स्मोकी एंड न्यूड मेकअप के साथ मैच करते हुए अनन्या पांडे ने अपने बालों को इस दौरान एक बन में बांधा था।

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे के चेहरे का नूर और उनकी मुस्कान देख फैंस दिल थाम कर बैठ गए हैं।

अनन्या पांडे के साथ ही अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में अन्य कई सितारों ने जमकर बवाल काटा। आपको अनन्या पांडे का ये किलर ट्रेडिशनल लुक कैसा लगा।