July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से मजदूर की मौत

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे (एनएच) 343 औराझरिया घाट में रविवार करीब रात 8 बजे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय बलरामपुर में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। मजदूर नल जल मिशन योजना के तहत काम करने के बाद रात में मीतगाई जा रहे थे। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी हैं।