(तिलदा) रायपुर। लापरवाही से वाहन चलाते हुए वाहन चालक ने गोवंशों को रौंदा। राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा इलाके में लापरवाह वाहन चालक की करतूत सामने आई है। यहां चालक ने लापरवाही तरीके से वाहन चलाते हुए गोवंशों के झुंड को रौंद दिया।
इस सड़क हादसे में 15 गोवंशों की मौत हो गई। घटना तिल्दा ब्लॉक के किरना गांव की है। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुंरत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर रास्ता खाली करवाया लेकिन लोगों में काफी आक्रोश है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश