रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेड्डी अन्ना और लोटर का पैनल चलाने वाले बिहार के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई निवासी ओम सिंह नाम का युवक बिहार के युवकों की मदद से ऑनलाइन सट्टा ऐप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस – 33 का संचालन करता था। वह बिहार के युवकों से अलग- अलग तीन पैनलों का संचालन करवा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सटोरियों के ठिकाने पर दबिश देकर 10 सटोरिए को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे के मुख्य आरोपी भिलाई का रहने वाला है, जो फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात लैपटॉप, 23 नग मोबाइल समेत लाखों का सट्टे का लेन देन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि ऑनलाइन सट्टा संचालन करने के लिए मुख्य आरोपी ओम सिंह ने बिहार के आरा में एक किराए के मकान लेकर रहता है। उनके साथ 10 लड़के हैं। सभी उस मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते हैं। इसके बाद पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना किया गया। अभिषेक के निशानदेही पर गोडान रोड आरा में किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन गेमिंग सट्टा ऐप का संचालन करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
कावेरी विवाद पर कर्नाटक CM का बड़ा बयान, बोले- जब पानी रोक सकते हैं तो छोड़ें क्यों? थलपति विजय की बढ़ी मुश्किलें
Black Coffee पीने का सही तरीका जान लें! ये 5 गलतियां कर दीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
IND vs PAK Legends Match: शिखर धवन-दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला LIVE