July 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

जनदर्शन : सीएम को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की, व्याख्याताओं ने ज्ञापन सौंपा

रायपुर । जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चल रहे जनदर्शन कार्यक्रम में जीएनएम प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नर्सिंग प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार बीएड प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों और बस्तर संभाग से आए शिक्षकों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालय अतिथि व्याख्याताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार छत्तीसगडी छात्र संगठन, अनियमित कर्मचारी महासंघ ने भी ज्ञापन सौंपा।