मोरबी, गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत हो गयी है तथा सात अन्य घायल हुए हैं।
जिला प्रशासन के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 132 हो गयी है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आये अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आये थे।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप