कोरबा। जिले से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां लिव-इन पार्टनर ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सौंदरहा का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती और युवक दोनों लिव-इन में रह रहे थे। आरोपी युवक का एक बच्चा भी है, जो उसकी पहली पत्नी से है। पहली पत्नी की बात की जाए तो उसकी मौत काफी समय पहले हो गई है। जिसके बाद से कोरबा में रहने वाली 37 साल की मृतिका राम कुमारी कश्यप का अफेयर जांजगीर-चांपा के रहने वाली मनबोध भारद्वाज से चल रहा था।
विवाद के बाद की हत्या
दोनों के बीच पहली पत्नी के बच्चे को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपनी प्रमिका की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिर पुलिस से बचने लाश पर पेट्रोल जलाकर आग लगाने की कोशिश की। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा है

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी